Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से ही गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल मच रहा है। इस बार शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने बतौर कपल एंट्री ली है। दोनों कपल्स के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। बिग बॉस ऐश्वर्या और नील को डेट पर भेजते है। इस क्लिप को शेयर करते हुए सौंदस मौकफीर ने ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लगाई है।
Soundous Moufakir- Aishwarya Sharma (credit pic: instagram)
क्लिप में ऐश्वर्या शर्मा काफी कंफ्यूज नजर आ रही है। वहीं, नील भट्ट उन्हें सभी चीजें समझाते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप को शेयर करते हुए सौंदस ने लिखा, अच्छी बात है कि आप @कलर्स टीवी ने इस लड़की को बिग बॉस में बुला लिया। अभी उसकी ओवरएक्टिंग असली पर्सनैलिटी सब बाहर आएगी जो लोगों ने नहीं दिखाया है।
सौंदस और ऐश्वर्या ने साथ में खतरों के खिलाड़ी 13 में काम किया था। शो में दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग नहीं थी। एक स्टंट के दौरान दोनों का एक- दूसरे से जमकर झगड़ा हुआ था। हालांकि ऐश्वर्या शो की सेकंड रनरअप रही थी। बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या और नील की किसी से कोई बॉन्डिंग नहीं है। दोनों एक- दूसरे के साथ ही नजर आ रहे है। फैंस को उम्मीद है कि ऐश्वर्या की स्ट्रांग पर्सनैलिटी जल्द देखने को मिलेगी।
