Bigg Boss 17: करण जौहर की बेइज्जती करने पर भड़के सलमान खान, बोले- धर्मा प्रोडक्शन से नहीं आएगा कॉल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 12:28 PM IST

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने सभी सदस्यों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि घरवालों को इस प्लेटफॉर्म की कदर नहीं है। इतना ही नहीं शो पर करण जौहर संग बदतमीजी करने पर सलमान का फूटा घरवालों पर गुस्सा।

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान का कंटेस्टेंट्स पर फूटा गुस्सा। शो के होस्ट सलमान ने घरवालों के बिहेवियर को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते वीकेंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया था। आप लोगों ने उनके साथ इज्जत के साथ बात नहीं की। ये आपका रवैया बिल्कुल सही नहीं था। आप लोगों ने अपनी हरकत की वजह से इतना बड़ा मौका खो दिया। सलमान ने इस दौरान किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। सलमान ने कहा कि करण बॉलीवुड के टॉप मोस्ट प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

End of Feed