Bigg Boss 17 Shocking Elimination: सलमान खान के शो से कटा इस हसीना का पत्ता, यूजर्स ने बताया अनफेयर एविक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2023, 12:27 PM IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से वीकेंड पर कटा इस हसीना का पत्ता। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे शॉकिंग और अनफेयर एलिमिनेशन बताया है। यूजर्स इस एलिमिनेशन के बाद मेकर्स पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। शो के कंटेस्टेंट्स आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड करते हैं। हमेशा की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी काफी धमाकेदार रहा है। फैंस शो से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। मेकर्स ने हाल ही में वीकेंड के वार का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेटेड हैं। इस लिस्ट में विक्की जैन (Vicky Jain), नील भट्ट (Neil Bhatt), खानजादी (Khanzaadi) और अनुराग (Anurag) का नाम शामिल है।

End of Feed