Bigg Boss 17: पहले हफ्ते कोई कंटेस्टेंट नहीं हुआ घर से बेघर, इस हसीना पर जमकर फूटा सलमान खान का गुस्सा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 23, 2023, 11:04 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार कंटेस्टेंट के लिए थोड़ा मुश्किल रहा है, पहले तो घर से बेघर होने की टेंशन और दूसरा सलमान खान की डांट। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट को दोनों सहना पड़ा है। आइए अब रविवार के एपिसोड के हाइलाइट्स पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड में कंगना रनौत अपने फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो पर पहुंची हैं। भाईजान संग दुश्मनी भूलकर कंगना रनौत अब अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में गई और कंटेस्टेंट को टास्क भी दिए।इसके साथ ही बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के बीच बहसबादी और झगड़ा भी देखने को मिला है। बिग बॉस 17 का 8वां एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा है। एक तरफ सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर इल्जाम लगाते नजर आ रहे हैं।

End of Feed