Bigg Boss 17: Isha Malviya के पिता की Salman Khan ने लगाई क्लास, कहा 'इसे आपने तमीज नहीं सिखाई'...

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है की सलमान खान ने वीकेंड का वार में ईशा मालवीय के पिता पर भड़के हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी नए और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल है, जिससे टीआरपी भी छप्परफाड़ आ रही है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। ऐसे में एक खबर सामने आ रही है की सलमान खान ने वीकेंड के वार पर ईशा मालवीय के पिता की क्लास लगाई है।

Bigg Boss 17 News

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक फैन पेज दी खबरी ने दावा किया है की इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पिता की क्लास लगाई है। दरअसल इस हफ्ते विक्की जैन की भाभी, अभिषेक कुमार की माता जी और ईशा मालवीय के पिता आने वाले हैं। ऐसे में ईशा मालवीय की हरकतों से परेशान हो कर सलमान खान ने कंटेस्टेंट के पिता से सवाल किये।

End of Feed