टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान के आगे Ankita Lokhande की मां ने निकाली भड़ास, Vicky Jain की मां को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 के मेकर्स ने इस वीकेंड का वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसमें कंटेस्टेंट के घरवाले आएं हैं। ऐसे में अंकिता की मां ने विक्की जैन की मां के बयानों को लेकर एक बात की है सलमान खान के आगे।

Image

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Promo

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में हर सीजन की तरह इस बार भी वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की हेकड़ी निकाली। लेकिन इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट नहीं बल्कि उनके परिवार वालों को भी भाईजान के तीखे सवालो का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब शो के मेकर्स के एक मसालेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें घरवालों के परिवार इस हफ्ते आएं हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे की मां ने विक्की जैन के मां द्वारा गए बातों पर रियेक्ट किया है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के इस वीकेंड का वार में अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) की मां और विक्की जैन (Vicky Jain) की भाभी आईं। ऐसे में विक्की की भाभी सभी के सामने कहती हैं की दोनों पत्नी पति के बीच चल रहा है वो होना नहीं चाहिए इसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है। लेकिन तभी सलमान खान (Salman Khan) अंकिता की माता जी से एक सवाल करते हैं।

सलमान कहते हैं की विक्की जैन की मां के मीडिया में ये कहा है की वो इन दिनों की शादी के शुरू से खिलाफ थी, जिसपर अंकिता की मां कहती हैं की मैं भी काफी ज्यादा सरप्राइज हूँ उन्होंने ऐसा क्यों बोला। बता दें घर में फैमिली वीक में जाने के बाद मीडिया के सामने अंकिता की सासु मां ने काफी ज्यादा चौंका देने वाले खुलासे किये, जिसको लेकर वह बहुत बुरी तरह ट्रोल हुईं। इसी के साथ इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन हुआ है और ईशा, आयशा खान शो से बाहर हो गए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article