Bigg Boss 17: वापसी के साथ ही सलमान ने Abhishek Kumar पर फोड़ा बम, हिंसक बर्ताव और झगड़े के लिए लगाई लताड़

Bigg Boss 17 Salman Khan Blasts On Abhishek Kumar: 'बिग बॉस 17' में इस सप्ताह भी अभिषेक कुमार का बर्ताव हर किसी के साथ हिंसक ही रहा। ऐसे में शुक्रवार का वार पर सलमान खान अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की क्लास लगाते दिखाई देंगे।

Bigg Boss 17 Salman Khan Blasts On Abhishek Kumar: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन इस हफ्ते 'बिग बॉस 17' टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शोज से ही बाहर हो गया। शो में हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने जब से शो में एंट्री की है, वह अपने हिंसक बर्ताव के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस सप्ताह भी अभिषेक कुमार को ईशा मालवीय सहित कई कंटेस्टेंट्स के साथ हिंसक होते देखा गया। ऐसे में सलमान खान ने अब उनकी बखिया उधेड़ने का फैसला कर लिया है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के फैनपेज द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, सलमान खान इस सप्ताह 'शुक्रवार का वार' पर नजर आएंगे। इतना ही नहीं, वह सबके सामने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की जमकर क्लास भी लगाएंगे। द खबरी ने इस सिलसिले में अपने ट्वीट में लिखा, "सलमान खान ने हिंसक बर्ताव के लिए अभिषेक कुमार पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक को पुरानी क्लिप्स भी दिखाई हैं, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह झगड़े में सबके साथ कैसा बर्ताव करते हैं।"

End of Feed