Bigg Boss 17 : Abhiya के फैंस की हुई चांदी, ये जोड़ी सलमान खान के शो में जाने की कर रहे हैं तैयारी!!

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 को लेकर रुमर्स हैं कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर एक साथ सलमान खान( Salman Khan) के शो में एंट्री ले सकते हैं. फैंस भी दोनों को शो में साथ देखना चाहते हैं. आइए जानते हैं इन रुमर्स के पीछे कितना सच है और कितना झूठ

Bigg Boss 17 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाने वाले अभिषेक मल्हान( Abhishek Malhan) और जिया शंकर ( Jiya Shankar) इन दिनों अपने नए गाने 'जुदाइयाँ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. शो के बहार फैंस को दोनों की ये जोड़ी बेहद पसंद आ रही है तो वहीं इनके गाने को भी जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं अब बिग बॉस 17 को लेकर रुमर्स हैं कि अभिषेक और जिया एक साथ सलमान खान( Salman Khan) के शो में एंट्री ले सकते हैं. फैंस भी दोनों को शो में साथ देखना चाहते हैं. आइए जानते हैं इन रुमर्स के पीछे कितना सच है और कितना झूठ

Abhishek-Jiya in Bigg Boss 17

अभिषेक मल्हान( Abhishek Malhan) उर्फ़ फुकरा इन्सान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में खूब वाह वाही लुटी थी . उनके खेलने के तरीके ने फैंस को दीवाना बना दिया था. उस सीजन के बाद फैंस अभिषेक को दोबारा बिग बॉस 17 में देखना चाहते हैं. इन सब के बीच एक खबर तेजी से फैल रही है कि अभिषेक मल्हान जिया शंकर के साथ बिग बॉस 17 में एंट्री ले सकते हैं. जिस प्रकार बिग बॉस 17 की थीम कपल और सिंगल पर बनी है वैसे ये दोनों भी कपल के तौर पर एंट्री ले सकते हैं. हालाँकि इन ख़बरों को लेकर टीवी स्टार्स की तरफ से कोई सुचना जारी नहीं की गई है.

End of Feed