Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) की जगह करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में करण सभी घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहने वाला है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में मेकर्स ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और करण जौहर के बीच हुई गहमा- गहमी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण अभिषेक को उनके रिएक्शन के लिए जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Biggboss 17 promo (credit pic: instagram)
प्रोमो वीडियो में अभिषेक बिग बॉस के कैमरे के सामने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आते हैं। अभिषेक घर में जोर-जोर से चिल्लाते चिखते दिखाई दे रहे हैं। इस पर करण ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि आपने हर बार घर में लाइन क्रॉस की है जिस तरह से आपने रिएक्शन दिया है ये नॉमल रिएक्शन नहीं हैं।
अभिषेक को करण जौहर ने लगाई जमकर फटकार
अभिषेक कहते हैं कि अरे सर आप कहां ले जा रहे हो बात। इस पर करण भड़क जाते हैं और कहते हैं कि मैं कहां ले जा रहा हूं बात। आप क्या अधिकार है बोलने का कि मैं कब चुप हो जाऊं और कब बात करूं। करण वीकेंड पर अंकिता और मन्नारा की भी क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। करण का बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
