Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का रियलिटी शोबिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) आज 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस फैंस बड़ी बेसब्री से इस नए सीजन के पहले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जो आज रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फर्स्ट एपिसोड से पहले अब शो के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रोमो में दों कंटेस्टेंट सलमान के सामने ही एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। ये दो कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि ईशा मालवीय (Isha Malviya and Abhishek Kumar) और अभिषेक कुमार हैं।
Bigg Boss 17 Promo
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Winner: Dino James बने रोहित शेट्टी के शो के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये
दोनों एक साथ टीवी के हिट सीरियल उडारियां में एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसके बाद अब वह बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले हैं। आइए बिग बॉस 17 के इस पर एक नजर डालते हैं।
'ये मुझे नाखून मार रही है'
'मैं नहीं चाहती कि आप मेरी लाइफ में आओ.. (ईशा)। मैं भी नहीं चाहता कि मैं आपकी जिंदगी में आऊं (अभिषेक)'। इसके साथ ही वह कहते हैं, 'ये जब नाखून मार रही हैं मेरे तो मैं खुदको रोकूंगा नहीं।' फिर ईशा कहती हैं, 'इसका पूरा फोकस ही मुझे नीचा दिखाने का है।' अभिषेक कहते हैं, 'मैं भी आपकी फैमिली की इज्जत कर रहा हूं, फिर मैं अगर वहां जाउंगा तो मत बोलना।' इस बीच सलमान खान दोनों को देख काफी हैरान नजर आते हैं।
