Bigg Boss 17: नील भट्ट ने बताया अंकिता लोखंडे को खोखला, नॉमिनेशन के चलते हुई दोनों के बीच महाभारत

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हो रही है। लेकिन ऐसे में नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच लड़ाई शुरू होती है।

Bigg Boss 17: कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की टीआरपी इन दिनों बढ़ती दिख रही है। सभी कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देने में लगे हुए हैं। घर में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल की रेस में दौड़े हुए हैं। लेकिन मेकर्स के मास्टर माइंड गेम से सभी का बच पाना मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने घर में ओरी की वाइल्डकार्ड एंट्री कराइ है। कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अंकिता और नील भट्ट के बीच जंग छिड़ गई है।

Bigg Boss 17 Nomination Promo

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखा गया की घर में इस हफ्ते के नॉमिनेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में देखा जा सकता है की घर में एक रोड बनाया गया है साथ ही कुछ साइकिल रखी गई हैं। ऐसे में विक्की नील भट्ट (Neil Bhatt) को और नील ही अंकिता (Ankita Lokhande) को नॉमिनेट कर देते हैं। अंकिता गुस्से में कहती हैं को नील सेफ प्ले कर रहे हैं और उनका गेम बिलकुल फट्टू है। ये देख सभी हैरान हो जाते हैं।

End of Feed