Bigg Boss 17: इस हफ्ते नॉमिनेशन के दलदल में जा फंसे ये 4 कंटेस्टेंट, घर में मनाएंगे नया साल!

Bigg Boss 17 Nominated Contestant: इस हफ्ते बिग बॉस 17 से बेघर होने के लिए नील भट्ट समेत ये 3 कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की इस हफ्ते कौन घर जाएगा।

Bigg Boss 17 Nominated Contestant: कलर्स टीवी के मोस्ट फेमस शो बिग बॉस दिन भर दिन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई कंटेस्टेंट शो से विदाई लेकर घर जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट अपने दुश्मन और कम्पटीशन को नॉमिनेट कर उसे बाहर निकालना चाहत है। ऐसे में इस हफ्ते भी घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिससे ये 4 सदस्यों की घर जाने की टिकट कट गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन 4 कंटेस्टेंट के नाम।

Bigg Boss 17 Nominated Contestant For This Week

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई, जिसमें घरवालों को अपनी रैंकिंग के हिसाब से खड़ा होना था। क्यूंकि समर्थ पहले नंबर पर थे उनको एक पावर मिली की वो किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में समर्थ बिना सोच समझे रिंकू धवन का नाम लेते हैं। साथ ही ईशा मालवीय घर की कप्तान होने की वजह से अभिषेक कुमार और आयशा खान को नॉमिनेटेड करती है। इसी के साथ नील भट्ट भी पुरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं।

End of Feed