Bigg Boss 17: Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड नाजिला ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या आयशा खान की वजह से टूटेगा दोनों का रिश्ता?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2023, 11:33 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी ने नेशनल टेलिविजन पर गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप। इसके बाद जो नाजिला ने रिएक्शन दिया वो देखकर दर्शक हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाजिला और मुनव्वर लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की गेम दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। शो के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चे में है। कुछ दिनों पहले मुनव्वर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इन्फ्लुएंसर का कहना था कि मुनव्वर एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। हालांकि कॉमेडियन की टीम की तरफ इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। पिछले एपिसोड में मुनव्वर ने नेशनल टेलिविजन पर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी (Nazila Sitaishi) का नाम लिया। इसके बाद से नाजिला ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि नाजिला ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा नहीं हुआ है।

End of Feed