Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। शो पहले ही दिन से चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते से गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दोनों के बीच की क्यूट बॉन्डिंग को फैंस पंसद कर रहे हैं। घर में मुनव्वर की गेम फैंस को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मुनव्वर, अंकिता लोखंडे और खानजादी साथ में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मुनव्वर अंकिता से कहते हैं क्या आप विलेन हो।
Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Ruslaan Motion Poster: रुसलान में दमदार एक्शन सीन करते दिखेंगे आयुष शर्मा, अगले साल रिलीज होगी फिल्म
अंकिता कहती हैं कि मैं वैसे भी विलेन हूं। अंकिता कहती हैं कि जो मेन कैरेक्टर है वो मैं हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंकिता और मुनव्वर का क्यूट बैंटर दर्शकों को पसंद आ रहा है। अंकिता आगे कहती हैं कि मैं लोगों से मैनिपुलेशन और बीक चीजें सीख रही हूं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि क्या आप ने अपने पति से ये नहीं सीखा और अब दूसरे लोगों से सीख रही हैं।
अंकिता ने खुद को बताया विलेन
घर में अंकिता और मन्नारा के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था क्योंकि एक्ट्रेस ने मन्नारा को बच्ची कह दिया था। इस बात से मन्नारा काफी बौखला गई थी। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सोनिया बंसल, सनी आर्या, सना रहीस खान और खानजादी नॉमिनेटेड हैं।
