Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा पर पहले हफ्ते में ही गिरी गाज, अब सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Nominate By Team Mates: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने पहले दिन से ही लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। लेकिन पहले हफ्ते में ही मन्नारा चोपड़ा को उनके टीम मेट्स ने धोखा दे दिया, साथ ही घर से बेघर करने के लिए भी नॉमिनेट कर दिया है।

Bigg Boss 17 Mannara Chopra Nominate By Team Mates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने पहले दिन से ही लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ ने पहले दिन से ही उन्हें निराश कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' में पहले सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है और इस बार घरवालों ने मिलकर मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के ऊपर गाज गिराई है।

End of Feed