Bigg Boss 17: शो में आखरी पलों को देख भावुक हुए Mannara Chopra-Munawar Faruqui, जनता से मिला खूब प्यार

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस के दर्शकों को अपने 17वें सीजन का विजेता 28 जनवरी को मिलने वाला है। ऐसे में इसी से पहले मेकर्स ने मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के मसालेदार शो बिग बॉस 17 की फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी हाथ में लेने के लिए टक्कर देने में लगे हुए हैं। ऐसे में घर में मेकर्स हर बार की तरह कंटेस्टेंट को उनके शो की जर्नी दिखा रहे हैं, जिसको देखने के लिए हर कोई बेताब था। यही नहीं शो की टीआरपी में भी इन सदस्यों ने चार चांद लगा दिए हैं, जिससे मेकर्स मालामाल हो गए हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए शानदार प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 17 Promo

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला की मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को उनके फैंस के सामने उनकी शो की जर्नी दिखाई जाती है। इसी के साथ उन्हें पंजाबी कुड़ी कहकर बिग बॉस पहचान कराते हैं, वहीं दर्शकों ने कंटेस्टेंट को अब तक बेस्ट सदस्य माना। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के साथ भी एहि किया जाता है और बिग बॉस उन्ही की शायरी बोलते हैं। वीडियो में दिखाया गया की कैसे उनके चरित्र पर सवाल उठने के बाद कैसे वो उठ खड़े हुए।

End of Feed