Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। घर में सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी और आयशा खान को लेकर भले ही कोई बात नहीं की। लेकिन उन्होंने मन्नारा चपोड़ा को सपोर्ट करते हुए मुनव्वर की क्लास लगाई। बिग बॉस ने घर की कैप्टन ईशा मालवीय को स्पेशल पॉवर देते हुए रूल ब्रेक के आधार पर नॉमिनेटेड सदस्य में से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर निकालने का पॉवर दिया। ईशा ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेती है। ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद नील भट्ट काफी इमोशनल हो जाते हैं।
Isha and Neil Bhatt fight (credit pic: instagram)
बिग बॉस घरवालों को वो क्लिप दिखाते हैं जिसमें नॉमिनेटेड सदस्य नियम का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल सोते हुए दिखाई देते हैं। इस क्लिप को देखने के बाद नील कहते हैं कि ये बिग बॉस के इतिहास में सबसे गलत फैसला लिया गया है। ईशा कहती हैं कि जो मुझे पसंद नहीं है उसे तो बाहर निकालूंगी ही। नील ईशा को धमकी देते हैं कि अब तू देखना मैं क्या करता हूं।
ईशा की कैप्टेंसी पर मंडराएगा खतरा
ऐश्वर्या के जाने से रिंकू भी खुश नहीं होती है। रिंकू नील से कहती हैं कि आज से मेरे दो टारगेट है ईशा और समर्थ। ऐश्वर्या के जाने के बाद दर्शक नील की गेम देखने के लिए एक्साइटेड है। ऐश्वर्या ने घर से निकलते समय कहा था कि नील जीतकर आना। नील और ऐश्वर्या ने घर में बतौर कपल एंट्री की थी। ऐश्वव्या का जाना उनके फैंस के लिए भी शॉकिंग था। घर से निकलने के बाद ऐश्वर्या ने अपने एविक्शन को अनफेयर बताया था।
