Bigg Boss 17: ईशा मालवीय ने Ankita Lokhande के पीठ में घोंपा छूरा, कैप्टन बनते ही बदले तेवर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 26, 2023, 04:47 PM IST

बिग्ग बॉस 17 (Bigg Boss 17): इस हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत शुरू हो चुकी है। घर में रैकिंग टास्क के दौरान ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अंकिता लोखंडे को दिया धोखा। इस वजह से अंकिता और ईशा में जमकर बहस होती है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

बिग्ग बॉस 17 (Bigg Boss 17): ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने घर की कैप्टन बनते ही अपनी गेम खेलने शुरू कर दी। घर में ईश की गेम देखकर घरवाले काफी हैरान है। घर में ईशा और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बीच में रैकिंग टास्क के दौरान जमकर बहस होती है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस ईशा मालवीय से कहते हैं कि आपको सभी घरवालों को उनकी गेम के हिसाब से रैकिंग देनी है। ईशा समर्थ को नंबर एक पर रखती हैं और दूसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा का नाम लेती है। तीसरे पर विक्की जैन और चौथे पर अंकिता का नाम होती है। अपना नाम चौथे नंबर पर देखकर अंकिता भड़क जाती हैं।

अंकिता ईशा(Isha Malviya) से पूछती हैं कि तुमने मुझे चौथे नंबप पर क्यों रखा है। मेरी गेम मन्नारा से काफी अच्छी है। मन्नारा मेरे से ज्यादा क्लोज है तेरे। हालांकि ईशा इस बारे में कुछ नहीं कहती हैं। अंकिता विक्की से कहती हैं कि ये मेरे लिए आंखे खोल देने वाला था।

End of Feed