Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) संग एंट्री ली थी। शो में दोनों के लव-हेट रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद घर में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने एंट्री ली। समर्थ को देखने के बाद ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से ही इंकार कर दिया। हालांकि बाद में ईशा ने नेशनल टेलिविजन पर एक्सेप्ट कर लिया था कि समर्थ उनके बॉयफ्रेंड है। अब दोनों का नेशनल टेलिविजन पर ब्रेकअप भी हो गया है।
Isha-Samarth (credit pic: instagram)
घर में ईशा और खानजादी के बीच जमकर झगड़ा होता है। झगड़े के दौरान ईशा ने खानजादी की फैमिली को लेकर कमेंट किया। इस पर खानजादी ने कहा कि वो दो घोड़ों पर सवार हैं। दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। इतना ही नहीं ईशा खानजादी कहते हैं कि अभिषेक को कंबल में ले जाओ।
ईशा-समर्थ का हुआ ब्रेकअप
इन बातों को सुनने के बाद समर्थ ईशा को समझाते हैं कि तुम्हें खानजादी के फैमिली के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। बदतमीज लड़की। समर्थ आगे कहते हैं कि तुम्हें क्यों खानजादी और अभिषेक के रिश्ते से जलन हो रही हैं। इस बात को लेकर दोनों में बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि ईशा गुस्से में कहती हैं कि मुझे नहीं रहना है तेरे साथ। क्या दोनों के रिश्ते का अंत यही हो जाएगा। ये देखने के लिए अपकमिंग एपिसोड का इतंजार करना पड़ेगा।
