Bigg Boss 17 Isha Malviya Accepts Relationship With Samarth Jurel: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन शो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त जगह बना ली है। 'बिग बॉस 17' में आज रात धमाका होने वाला है। दरअसल, ईशा मालवीय (Isha Malviya) के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की शो में एंट्री होगी, जिसे देखकर एक्ट्रेस मना करेंगी कि उनके बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अकेले में खुद ईशा मालवीय रिलेशनशिप को कबूल भी करेंगी।
यह भी पढ़ें: GHKKPM: शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी ईशान-सवि की प्रेम कहानी, रीवा की एंट्री लगाएगी ग्रहण
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के भी होश उड़ाकर रख दिये हैं। 'बिग बॉस 17' के वायरल वीडियो में देखने को मिला कि सलमान खान, ईशा मालवीय (Isha Malviya) को चेतावनी देते हैं कि तूफान आने वाला है। इसके बाद शो में समर्थ जुरेल की एंट्री होती है, जिन्हें देख ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की हवाइयां उड़ जाती हैं। बिग बॉस जैसे ही बताते हैं कि ये अपने आप को ईशा का बॉयफ्रेंड बता रहे हैं, अभिषेक फूट-फूटकर रोने लगते हैं।
'बिग बॉस 17' में खुलेगी ईशा मालवीय की पोल
हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में खुद ईशा मालवीय (Isha Malviya) भी समर्थ संग अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं करेंगी। लेकिन सबके सोने के बाद वह बिग बॉस से माफी मांगती दिखीं। बिग बॉस के वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, "मुझे माफ करना बिग बॉस, वो अचानक से सामने आ गया था तो मैं इस चीज को स्वीकार नहीं कर पाई।" बता दें कि ईशा मालवीय की हरकतों को लेकर मुनव्वर फारूकी ने भी उनपर तंज कसा और कहा, "ये जितना झूठ बोलेगी, उतना ही फंसती जाएगी।"
