Bigg Boss 17 Evicted Contestant: इस कंटेस्टेंट का टूटा विनर बनने का सपना, पांचवें नंबर पर हुआ आउट

Arun Mahashetty Evicted From Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में देखा गया की कंटेस्टेंट अरुण महाशेट्टी शो फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं, जो सभी के लिए काफी शॉकिंग हैं।

Arun Mahashetty Evicted From Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। ऐसे में घर के अंदर सभी एक्स कंटेस्टेंट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने एंट्री लेकर चार चांद लगा दिए। इसी के साथ शो से अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे देख सभी के होश उड़ गए हैं। हाल ही में देखा गया की फाइनलिस्ट की लिस्ट से अरुण महाशेट्टी बाहर हो गए हैं, इसे देख उनके फैंस का दिल टूट गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरा अपडेट।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में टॉप 5 फाइनलिस्ट बन दर्शकों का दिल जीत चुके अरुण महाशेट्टी (Arun Mahashetty) को सभी से खूब प्यार मिला। उनके सपोर्ट में फैंस ने उन्हें खूब वोट किए ताकि वो ट्रॉफी अपने नाम कर सकें। लेकिन अब ये सपना कांच की तरह टूट गया है, दरअसल कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट हो गए हैं। इसी के साथ फिनाले में उन्होंने पांचवें नंबर की पोजीशन हथियाई है। ये खबर जान कंटेस्टेंट के घरवालों के साथ-साथ फैंस को काफी बड़ा झटका मिला है।

End of Feed