Bigg Boss 17 finale: आज बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले है। फैंस फिनाले एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अरुण माशेट्टी (Arun Mahashetty) इस सीजन के टॉप फाइनलिस्ट है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। इस बार का फिनाले शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगा। इस बार बिग बॉस का फिनाले 6 घंटे का होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार की प्राइस मनी 25 से 30 लाख रुपय होगी। शो में इस बार कौन सा कंटेस्टेंट पैसों से भरा बैग उठाकर शो से बाहर निकलेगा। इस पर सबकी ध्यान है।
Bigg Boss 17 Top 5 Contestant (credit pic: instagram)
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पैसों से भरा ब्रीफकेस अरुण माशेट्टी उठा सकते हैं। उनके इस शो में टॉप 4 तक पहुंचने की गुजाइंश बहुत कम है। ऐसे में अरुण पैसो ंसे भरा बैग लेकर शो छोड़कर जा सकते हैं।
Bigg Boss 17 Money Bag Koun Uthayega
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि मन्नारा चोपड़ा भी 10 लाख रुपये लेकर शो से एविक्ट हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। कौन सा सदस्य पैसों का बैग लेकर शो छोड़ता है ये देखना दिलचस्प होगा। शो का फिनाले एपिसोड 6 बजे से शुरू होगा। बिग बॉस के साथ डांस दीवाने को भी जोड़ा गया है। फैंस फिनाले के टॉप 2 फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे को मान रहे हैं। दोनों को फैंस का जमकर सपोर्ट मिल रहा है।
