Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारूकी को सरेआम दी धमकी, बोले- दम है तो आ, फिर बताता हूं सिस्टम...

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal Open Challenge To Munawar Faruqui: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मुनव्वर फारूकी को बॉक्सिंग के लिए ओपन चैलेंज दिया है। इससे जुड़ा उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 17 Fame Anurag Dobhal Open Challenge To Munawar Faruqui: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने जब से सलमान खान का शो छोड़ा है, वह हमेशा ही सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी उन्होंने बिग बॉस के खिलाफ बोला तो कभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बातें करते दिखाई दिये। वहीं इन दिनों अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट शेयर कर भी मुनव्वर फारूकी को रोस्ट किया था। वहीं हाल ही में अनुराग डोभाल ने वीडियो साझा कर मुनव्वर फारूकी को ओपन चैलेंज दिया है।

'बिग बॉस 17' के अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) का वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारूकी को ओपन चैलेंज देते हुए कहा, "अब जो हो गया वो हो गया। मुझे बहुत सारे लोग मुनव्वर की स्टोरी टैग कर रहे थे कि वो घरपर बैठकर पॉपकॉर्न खा रहा है। अगर सही में दम है ना भाई मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) तो ये गैंग्सटर बनना और ऑनलाइन ट्रोल करना छोड़ दे। आमने-सामने बॉक्सिंग फाइट के लिए तुझे चुनौती दे रहा हूं। अगर वाकई में दम है ना तो ये नकली गैंग्स्टर मत बन और वहां मिल, वहां बताता हूं मैं तुझे सिस्टम क्या होता है।"

End of Feed