Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। हर बार की तरह इस सीजन को सलमना खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने घर में मिर्च मसाला लगाने के लिए कई बड़े सेलेब्स को घर में शामिल किया है। इसी के साथ इस सीजन का खुमार सभी के सर चढ़ बोल रहा है। साथ ही इस सीजन में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की एंट्री कराइ है जो एक दूसरे के एक्स बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हैं। इसी के साथ कल का एपिसोड देखने के बाद बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्चना गौतम अभिषेक कुमार पर भड़क पड़ी और उन्हें झूठा भी बुलाया।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के पिछले एपिसोड में दिखाया जा रहा था की जिसमें मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ईशा के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में अर्चना गौतम (Archana Gautam) बैकग्राउंड में बोलती हैं की अभिषेक कितना झूठ बोलेगा। पहले तुमने कहा की ईशा आ रही है अब कह रहे हो मुझे पता नहीं था, क्यों दुनिया को झूठ बता रहे हो। भूल गए की तुमने बोला था की पहले लड़ाई कर लेता हूं फिर उसे इमोशनल कर आखरी में प्यार करूँगा। इतना झूठ मत बोलो की दुनिया पागल है। दरअसल घर में जाने से पहले अभिषेक ने अर्चना गौतम से बातचीत की थी, उसकी के संदर्भ में अर्चना ये बात कह रही हैं।
लेकिन इसी के बाद जहां एक तरफ लोग अर्चना को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है की ईशा प्रियंका की दोस्त है इसलिए अब इसका नया टारगेट अभिषेक है। इसी के साथ घर में आने से पहले ही स्टेज पर ईशा रु अभिषेक की भिड़ंत देखने को मिली। इस बार शो में दिल, दिमाग और दम जैसे नामों के 3 मकान बनाए हुए हैं।
