Bigg Boss 17 को लेकर एल्विश यादव ने दिया बड़ा हिंट, फैंस ने कहा इस बार भी होगी.....

Elvish Yadav in Bigg boss 17 : यह खबरें वायरल थी कि एल्विश यादव बिग बॉस सीजन 17 में दिखाई देने वाले हैं। अब इन्हीं बातों पर खुद एल्विश ने चुप्पी तोड़ी है और अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया है कि वे बिग बॉस में आने वाले हैं या नहीं

Elvish Yadav in Bigg boss 17 : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT ) के विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिग बॉस के घर में एल्विश को देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए हैं लोग उन्हें एक बार फिर से बिग बॉस में देखना चाहते हैं । हालांकि यह खबरें वायरल थी कि वह बिग बॉस सीजन 17 में दिखाई देने वाले हैं। अब इन्हीं बातों पर खुद एल्विश ने चुप्पी तोड़ी है और अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया है कि वे बिग बॉस में आने वाले हैं या नहीं

Elvish Yadav in Bigg Boss 17

सलमान खान ( Salman khan) का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस( Bigg Boss) फैंस के बीच छाया रहता है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सफलता के बाद जल्द ही टीवी पर इसका सीजन 17 आने वाला है। जिसको लेकर फैंस के बीच खासा बज बना हुआ है। फैंस अपने पसंदीदा सितारो को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं। वहीं इन सब के बीच खबरें तेज थी कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) एक बार फिर इस शो में नजर आ सकते हैं। अब अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने फैंस की इस डिमांड का जवाब दिया है। एल्विश ने कहा कि " आपको एक हिंट या क्लू दूँ? बिग बॉस 17 में हम हैं, अपने दोस्त की तरफ इशारा करते हुए एल्विश ने कहा कि मैं या हम में से कोई एक हो सकता है" स्टार ने आगे कहा कि इस बार शो में यूट्यूब स्टार जरुर होगा, मेकर्स को हमारे साथ काम कर के मजा आया।

End of Feed