Bigg Boss 17 : अपने पति के बचाव में आई Deepika Arya, घर से निकलने की बात पर भड़की तहलका भाई की पत्नी

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 के सदस्य सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह सनी आर्या के खिलाफ फैली झूठी खबरों को लेकर गुस्से में दिखाई दे रही है।

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में अब एक बाद एक कंटेस्टेंट खुलकर सामने आ रहे हैं। बीते एपिसोड की बात करें तो घर में अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) और सनी आर्या( Sunny Arya) के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद घर में खूब लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद खबर सामने आई थी कि सनी आर्या को घर में मार-पीट करने का घर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब इसी खबर पर सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या( Deepika Arya) ने अपना जवाब दिया है और असली बात बताई है।

Sunny Arya wife Reaction

बिग बॉस 17 के सदस्य सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह सनी आर्या के खिलाफ फैली झूठी खबरों को लेकर गुस्से में दिखाई दे रही है। दीपिका आर्या ने तहलका भाई के इविक्शन की खबर पर कहा है कि सनी को घर से नहीं निकाला गया है यह झूठी खबर है। उन्होंने अभिषेक के साथ कोई मारपीट नहीं की बल्कि उसकी केवल टीशर्ट पकड़ी थी। दीपिका वीडियो में कह रही है कि सनी आर्या ने घर में किसी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाई उसने गुस्से में आकर ये किया है, अगर कोई उसके दोस्त के साथ ऐसा करेगा तो गुस्सा आना लाजमी है।

End of Feed