Bigg Boss 17: एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे हैं मुनव्वर फारुकी, इस हसीना ने लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2023, 01:21 PM IST

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आयशा का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। वो इंसान जैसा टीवी या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा है वैसा बिल्कुल नहीं हैं। आयशा ने मुनव्वर पर एक समय पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है।

बिग बॉस 17 के पॉपुलर कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की गेम को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। घर में मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है। मुनव्वर और मन्नारा की बॉन्डिंग को देखते हुए घरवालों ने दोनों के नाम जोड़ने शुरू कर दिए थे। हालांकि मुनव्वर ने इन बातों से साफ इंकार कर दिया था। कॉमेडियन ने पहले ही बता दिया है कि वो घर के बाहर किसी के साथ है। इस बात का खुलासा मुनव्वर ने अपने शो लॉकअप से निकलने के बाद किया था। कॉमेडियन नजीला सतीशा के साथ है। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इफ्लुएंसर का कहना है कि मुनव्वर एक साथ 2 लड़कियों को डेट कर रहे हैं।

आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। आयशा ने कहा, बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट ने मुझे म्यूजिक वीडियो के लिए मैसेज किया था। मैं उन्हें जानती थी तो मैंने हां कह दिया था। हालांकि वो म्यूजिक वीडियो कभी बन हीं नहीं पाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो मुझसे प्यार करने लगे हैं। मैं भी उन्हें पसंद करने लगी थी। हम रिलेशनशिप में आ गए थे। मुझे पता था कि वो रिलेशनशिप में हैं।

End of Feed