Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के लड़ाकू व्यवहार से परेशान हुए बिग बॉस, दूसरे दिन दे डाली चेतावनी

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के दूसरे ही दिन अभिषेक कुमार कंटेस्टेंट अरुण के साथ हाथापाई पर उतर आए। ऐसे में ये देख बिग बॉस ने अभिषेक को दूसरे ही दिन चेतावनी दे डाली है, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) शुरू हो गया है। हर बार की तरह इस सीजन को सलमना खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने घर में मिर्च मसाला लगाने के लिए कई बड़े सेलेब्स को घर में शामिल किया है। इसी के साथ इस सीजन का खुमार सभी के सर चढ़ बोल रहा है। पहले ही दिन शो में कई कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ऐसे में ये सभी लड़ाई अभिषेक कुमार ने की। लेकिन अब अरुण और अभिषेक की लड़ाई हाथापाई में बदलती हुई नजर आई। जिसके लिए उनको बिग बॉस की तरफ से पहली वार्निंग भी मिली।

Bigg Boss Gave Warning to Abhishek Kumar

दरअसल कंटेस्टेंट तहलका ने बताया की कैसे अरुण खुलेआम फार्ट मारते हैं, जिससे सभी लड़कियां अजीब महसूस करती है। ऐसे में इस मामले को देख अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सभी घरवालों को इकठा कर लेता है। लेकिन ये बात लड़ाई में बदल जाती है, जिसमें अभिषेक अरुण को छाती से धका देते हैं। इस दौरान अभिषेक अरुण को उकसाने की कोशिश भी करते हैं। इसी के साथ तहलका अभिषेक को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं होता है।

End of Feed