Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो अपने आखरी पड़ाव पर आ पहुंचा है, ऐसे में दर्शकों को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। पिछले हफ्ते विक्की जैन के बाहर हो जाने के बाद अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी आगे बड़े। यही नहीं शो की टीआरपी में भी इन सदस्यों ने चार चांद लगा दिए हैं, जिससे मेकर्स मालामाल हो गए हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सदस्यों को बिग बॉस ने एक तोहफा गिफ्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए इस मजेदार प्रोमो की एक झलक।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिला की सभी कंटेस्टेंट सजधज के बैठे थे, तभी उन्हें उनकी जर्नी दिखाने के लिए फैंस के सामने रखा जाता है। सभी अपनी अपनी शो की जर्नी देख इमोशनल हो जाते हैं, बिग बॉस अभिषेक (Abhishek Kumar) को एक अच्छा विलेन होने का टैग भी देते हैं। इसी के साथ उन्हें कहते हैं की कब आप विलेन से हीरो बन गए पता नहीं चला। वीडियो में दिखाया गया की कैसे उनकी और ईशा की लड़ाई बहुत ही बुरे मोड़ पर खत्म हुई।
ये सब देख अभिषेक कुमार इमोशनल हो जाते हैं और फैंस के तालियों की गूंज से तेज तेज चिल्लाने लगते हैं। इसी के साथ इस बार पहली बार होगा की शो का ग्रैंड फिनाले 6 घंटे तक चलेगा। जानकारी के लिए बता दें की 28 जनवरी को फिनाले टेलीकास्ट होगा, जिसमें 17वें सीजन का विनर मिलेगा। ट्रेंडिंग लिस्ट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
