Ayesha Singh On Bigg Boss 17: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस आयशा सिंह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस जल्द से जल्द आयशा को टीवी पर वापिस देखना चाहतें हैं। ऐसे में आयशा सिंह से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को बिग बॉस 17 में देख कैसा लग रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखरी इस सवाल पर एक्ट्रेस का क्या जवान था।
आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने जवाब देते हुए कहा की मैं नहीं गई क्यूंकि मुझे जाना ही नहीं था, वो गए क्यूंकि उन्हें जाना था। इस के साथ मैं उन्हें सफर के लिए गुड लक विश करना चाहती हूँ। जानकारी के लिए बता दें की शूट के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह एक ेबेच कोल्ड वॉर चल रही है। इसी के दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
इसी के साथ उन्होंने बताया की क्यों एक्ट्रेस ने बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ऑफर रिजेक्ट किया। ऐसे में आयशा कहती है कि यार मैं अभी इस शो के लिए रेडी नहीं हूं। क्यूंकि आपको जनता को कुछ अलग दिखाना चाहिए, मैंने देखा है की बिग बॉस को मेरी मम्मी कितना पसंद करती हैं। हमारे घर पुरे दिन बिग बॉस ही चलता है। इस शो के लिए आपको दिमागदार होना बहुत जरुरी है। खबर है की एक्ट्रेस झलक दिखला जा 11 में हिस्सा लेने जा रही हैं हालांकि अभी तक इस बात पर अब तक मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
