Bigg Boss 17: Munawar Faruqui के फैंस पर Ayesha Khan ने कसा तंज, कहा 'धोखा देना मेरे लिए'...

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी थी। ऐसे में शो से बाहर आते ही एक्स कंटेस्टेंट ने फाइनलिस्ट को लेकर कुछ बातें की है। पढ़िए पूरा इंटरव्यू टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक्स कपल मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और आयशा खान (Ayesha Khan) अपने कलेश को लेकर चर्चा का विषय बन गए थे। आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाकर सभी के होश उड़ा दिए थे। आयशा ने कई बार मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए, जिसमें उन्होंने बताया की कैसे उन्होंने अपनी बीवी को गांव में रखा है और चंडीगढ़ वाली मॉडल के साथ वो लीवइन में रहे थे। इसी के साथ पिछले हफ्ते घर से डबल एविक्शन में बाहर हुई एक्स कंटेस्टेंट ने मुनव्वर को सपोर्ट करने वाले लोगों पर तंज कसा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस ख़ास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 17

बॉलीवुड लाइफ एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए आयशा खान (Ayesha Khan) ने बताया कि मुझे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बोलना था मैंने शो में बोल दिया है। अब, इसके बारे में और अधिक कहना बात को बढ़ाने जैसा होगा और मैं असलियत में अब इस विषय से जुड़ना नहीं चाहता। यह मेरे लिए पूरा हो चुका है और मुझे माफ़ी मिल गई है। उन्हें मिले समर्थन की बात करें तो हां, उन्होंने दिल जीत लिया है। साथ ही, हर किसी का चीजों के बारे में अपना नजरिया होता है। मेरे लिए, धोखा देना कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे मैं सामान्य बना सकता हूँ।

End of Feed