Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) बीते रविवार को टीवी पर दस्तक दे चुका है। ऐसे में मेकर्स शो को और मजेदार और मसाला बनाने के लिए कई टीवी सेलेब्स और यूट्यूबर को घर में लाएं हैं। ऐसे में इस शो को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएँगे। इसी के साथ फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल भी शो का हिस्सा बने। अब हाल ही में कंटेस्टेंट को लेकर एक खबर आ रही है की वो अपनी कमाई हुई राशि डोनेट करने जा रहे हैं।टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरी खबर।
दरअसल खबर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जो यूके राइडर के नाम से मशहूर हैं। उनकी वीडियो को काफी लोग पसंद करते हैं साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। खबर है की यूट्यूबर ने अपनी विनिंग और शो से हुई कमाई को डोनेट करने वाले हैं। उनका एक फाउंडेशन है यूके 07 में डोनेट करेंगे जिससे को गरीब की मदद करेंगे, शादी करवाएंगे और जॉब देंगे। अब तक कंटेस्टेंट 20 लाख लोगों की मदद कर चुके हैं।
इसी के साथ शो में अनुराग और अभिषेक कुमार की भिड़ंत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी के साथ शो में दिल, दिमाग और दम जैस नाम के 3 मकान बनाए गए हैं। ऐसे में शो को टीआरपी में छप्पड़फाड़ उछाल देखने के लिए मेकर्स ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
