Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का दोगलापन सामने लेकर आए रोहित शेट्टी, विक्की का नाम लेकर भी कसा तंज

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Slammed By Rohit Shetty: कलर्स टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में रोहित शेट्टी की एंट्री होगी, जो हर एक कंटेस्टेंट से तीखे सवाल करते नजर आएंगे। उन्होंने अंकिता लोखंडे को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी और विक्की के सिलसिले में भी सवाल किया।

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Slammed By Rohit Shetty: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 17' के फिनाले में अब डेढ़ दिन ही बाकी रह गए हैं। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई है, जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण श्रीकांत शामिल हैं। लेकिन पांचों कंटेस्टेंट्स फिनाले में जाएं, इससे पहले रोहित शेट्टी ने उनकी अग्निपरीक्षा लेने के लिए घर में एंट्री मारी है। बिग बॉस 17 में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कंटेस्टेंट्स से उनकी अब तक की जर्नी के सिलसिले में तीखे सवाल पूछते नजर आएंगे। उन्होंने अंकिता लोखंडे को भी आड़े हाथों लिया। न केवल मन्नारा पर लगाए आरोपों को लेकर तंज कसा, बल्कि विक्की जैन के सिलसिले में भी खूब सवाल-जवाब किये।

'बिग बॉस 17' में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पर मीडिया राउंड के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर तंज कसते दिखे। उन्होंने अंकिता को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आपने अपनी छवि बचाने के लिए बहुत ही आसानी से मन्नारा चोपड़ा और विक्की को खाई में धकेल दिया। एक बात बताइये, लड़कों से हंस-हंसकर बात करना विक्की की आदत हो सकती है तो लड़कों से बात करना मन्नारा की आदत नहीं हो सकती।" इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा, "मुझे ऐसा लगा कि कहीं न कहीं वो चिढ़ाना था, जिससे मैं भावनात्मक रूप से कमजोर हो गई। ऐसे में मुझे लगा कि विक्की गलत है।"

End of Feed