Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस 17 में चौथे नंबर पर आई थीं। बिग बॉस के सेट से निकलते समय भी एक्ट्रेस काफी दुखी नजर आई थीं। शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह एक्ट्रेस ने कोई इंटरव्यू नहीं दिया। इतना ही नहीं वो बिग बॉस 17 के कंंटेस्टेंट्स की रीयूनियन पार्टी में भी नहीं दिखाई दी थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि शो से निकलने के बाद उन्हें एंजाइटी होने लगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं।
Ankita Lokhande (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, कमाए इतने करोड़
बिग बॉस से निकलते ही एंजाइटी का शिकार हुईं अंकिता
एक्ट्रेस ने कहा, मैं एंजाइटी इशू महसूस कर रही हूं इसलिए मैं चीजों के बैलेंस करने की कोशिश कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने बाहर आकर अपनी बिग बॉस की जर्नी देखी और इन चीजों ने मुझे मेंटली इफेक्ट किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे अभिषेक कुमार ने पार्टी में बुलाया था लेकिन मैं अपनी हेल्थ की वजह से नहीं जा पाई थीं।
बिग बॉस 17 के घर में अंकिता और विक्की के बीच में जमकर झगड़े हुए थे। कपल के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कपल झगड़े के दौरान अक्सर तलाक की बात करते थे। इतना ही नहीं विक्की की मां को भी लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में बिग बॉस 17 की रीयूनियन पार्टी रखी। इस पार्टी में शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे।
