Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट बन चुके हैं। घर से इस हफ्ते विक्की जैन (Vicky Jain) बाहर हुए है। विक्की के जाने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) काफी इमोशनल हो गई थी। अंकिता ने विक्की से कहा था कि तुम मेरे बिना घर में पार्टी मत करना। विक्की ने घर से निकलते ही बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जमकर पार्टी की। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
Vicky Jain and Ankita Lokhande (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा मालवीय संग इंटीमेट होने पर समर्थ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- Kiss करने में कुछ गलत नहीं...
लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक और मुनव्वर अंकिता को छेड़ते हुए कहते हैं अंकिता जी अभी तो सुबह हुई है। विक्की भाई पार्टी करने के बाद अब सोने गए होंगे। पूरी रात उन्होंने पार्टी की होगी। मुनव्वर कहते हैं कि जरूर विक्की भैया ने अपनी लड़की दोस्तों के साथ जमकर रात भर पार्टी की होगी।
अंकिता को है विक्की जैन पर शक
अंकिता कहती हैं मुझे भी यही लगता है। मैं घर जाकर कैमरा की फुटेज चेक करूंगी। मैं देखूंगी कि पांच दिनों में मेरे घर में कौन-कौन आया था। अगर मुझे ऐसा कुछ शक हुआ तो मैं घर जाकर जरूर देखूंगी। अंकिता की बात सुनकर मुनव्वर, अभिषेक और मन्नारा हैरान हो जाते हैं। घर में अंकिता और विक्की के बीच में जमकर झगड़े हुए थे। कपल के बीच का झगड़ा शो में लाइमलाइट बना हुआ था। अंकिता और विक्की के रिश्ते पर कई सेलेब्स ने भी उंगली उठाई थी। लोगों का कहना था कि दोनों शो में सिर्फ लाइमलाइट के लिए झगड़ते हैं।
