Bigg Boss 17: Sushant Singh Rajput से ब्रेकअप के बाद गुमसुम हो गई थी Ankita Lokhande, वजह बताने पर भड़के फैंस

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ रही अंकिता लोखंडे एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। शो के दौरान सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में बात करने पर दिवगंत एक्टर्स के फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है।

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की प्रेम कहानी के बारे में सभी जानते होंगे। इन दिनों एक्ट्रेस सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। ऐसे में कई बार उनके पति विक्की जैन के साथ उनका कलेश होता रहता है, जिसको लेकर वो बुरी तरह ट्रोल होती हैं। एपिसोड के बीच-बीच में अंकिता लोखंडे अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत का जिक्र करती हैं, जिससे दर्शक एक बार फिर भड़क गए हैं।

Bigg Boss 17

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के पिछले एपिसोड में देखने को मिला की अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बातों-बातों में घरवालों को बताती है कि 'एक दिन सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) उनका घर छोड़कर चले गए। साथ ही वो कभी वापिस नहीं आया, चीजें मीडिया में आ गई और कभी ठीक नहीं हो पाई। ऐसे में ये बात कहते ही एक्ट्रेस को दिवगंत एक्टर ट्रोल करने लगे।

End of Feed