Bigg Boss 17: स्टार प्लस का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 कल यानी 15 अक्टूबर को ऑनएयर होने वाला है। सेट से कई वीडियो और फोटोज वायरल हो चुके हैं। सलमान खान ने शो के प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में अंकित लोखंडे और विक्की जैन के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ था। सलमान के शो में एक्ट्रेस सेलेस्टी बैरागे भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।
celesti Bairagey bigg boss 17 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- पति विराट कोहली को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, ब्लैक आउटफिट में दिखाया स्वैग
सेलेस्टी ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऑडियंस को पहले कुछ दिनों में उनका रोना देखने को मिलने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 भी ऑफर हुआ था। लेकिन मैं उससे पहले एक वेब सीरीज साइन कर चुकी थी इसलिए ओटीटी को मना कर दिया था।
सेलेस्टी बैरागे होंगी सलमान के शो में शामिल
टीवी एक्ट्रेस सेलेस्टी बैरागे ने स्टार प्लस के शो रज्जो का किरदार निभाया था। इस शो से सेलेस्टी को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस अब सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आएंगी। एक्ट्रेस बिग बॉस 17 को लेकर काफी एक्साइटेड है। सेलेस्टी को आलिया भट्ट की हूबहू कॉपी कहा जाता है। सेलेस्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से लोग उन्हें आलिया भट्ट की हमशक्ल के रूप में जानने लगे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेलेस्टी को रज्जो शो मिला था।
