Bigg Boss 17: बिग बॉस कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) घर में सबसे ज्यादा वोकल है। एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि शो में ईशा को कोई इनपुट नहीं था। वो बहुत ही डंब है। ईशा मालवीय पिछले हफ्ते घर से बेघर हुई थी। शो से निकलने के बाद एक्ट्रेस लगातार खुद का बचाव करते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस से अभिषेक कुमार को पोक करने पर लगातार सवाल किया जा रहा है। अब ईशा के बयानों को सुनने के बाद ऐश्वर्या ने तंज कसा है।
Aishwarya Sharma and Isha Malviya (credit pic: instagram)
ऐश्वर्या ने कहा, ईशा मालवीय ने शो में यहीं इनपुट दिया है कि अपनी पर्सनल लाइफ को टेलीविजन पर एक्सपोज किया। इसके बाद अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार को पोक किया है।
ऐश्वर्या ने मारा ईशा मालवीय को तंज
शो में ईशा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए ऐश्वर्या शर्मा को बाहर कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने एविक्शन को अनफेयर कहा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं लोगों के लिए कॉम्पिटिशन थी इसलिए मुझे हटाया गया। शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है। तीन दिन बाद शो का फिनाले एपिसोड है। इस बार का फिनाले ग्रैंड होने वाला है। शो का फिनाले शाम 6 से रात 12 बजे तक चलेगा।
