Bigg Boss 17: विक्की जैन पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा, बोलीं-हर मर्द आपके जैसा नहीं होता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 30, 2023, 10:49 AM IST

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई -झगड़े हो रहे हैं। घर में विक्की और ऐश्वर्या के बीच छोटे से मजाक को लेकर बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। दोनों ने एक- दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में बना हुआ है। शो में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार समेत टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। घर में ईशा, समर्थ और अभिषेक के बीच में लव ट्राएंग्ल देखने को मिल रहा है। घर में ऐश्वर्या और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में चील कर रहे थे। विक्की कहते हैं कि अगर नील ऐश्वर्या को डेटिंग के दौरान क्यूट कहते हैं तो क्या रिएक्शन होता है। नील भट्ट कहते हैं कि हमने एक- दूसरे को डेट नहीं किया। हमने सीधा शादी की थी। ऐश्वर्या को बुरा लगता है कि नील ने विक्की को कोई जवाब क्यूं नहीं दिया।

ऐश्वर्या ने दी विक्की को अंकिता संग रिश्ता सुलझाने की सलाह

ऐश्वर्या विक्की को सलाह देती हैं कि आपको अपने और अंकिता के रिलेशनशिप पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के रिलेशनशिप पर नहीं बोलना चाहिए। हर मर्द आपके जैसा नहीं होता है। इस बात पर विक्की भड़क जाते हैं। विक्की और ऐश्वर्या के लड़ाई में अंकिता भी बोलने लगती है। तीनों के बीच जमकर झगड़ा होता है।

End of Feed