Bigg Boss 17: ईशा मालवीय से ब्रेकअप कर पछता रहे हैं अभिषेक, लव स्टोरी सुन मुनव्वर फारुकी के भी निकले आंसू

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बीते एपिसोड दिखाया गया की अभिषेक कुमार ईशा मालवीय को लेकर बात कर रहे थे। ऐसे में बातें सुन मुनव्वर फारुकी के भी आंसू निकल आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये क्या मामला है।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) शुरू हो गया है। दो दिन के अंदर ही अंदर घर में कई हंगामे हो गए हैं, जिसे देख टीआरपी में भी शो को फायदा होने जा रहा है। हर बार की तरह इस सीजन को सलमना खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। से में मेकर्स ने घर में मिर्च मसाला लगाने के लिए कई बड़े सेलेब्स को घर में शामिल किया है। ऐसे में शो के बीते एपिसोड में देखा गया की अभिषेक कुमार की बातें सुन मुनव्वर फारुकी को भी आंसू आ गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे ही कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए थे।

Bigg Boss 17

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) बतातें हैं की ईशा मालवीय (Isha Malviya) और मेरा ब्रेकअप हो गया था, लेकिन किस्मत यहां दोबारा हमें साथ ले आई है। मैं उससे शादी करने के लिए भी तैयार हूं। मैं दस साल इंतजार करने के लिए भी रेडी हूं। ऐसे में ये बात सुन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के भी आंसू निकल आए और वो बाथरूम के अंदर जा कर रोने लगे। जानकरी के लिए बता दें की ईशा और अभिषेक शो में आने से पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। शो में एंट्री लेते वक्त भी दोनों के बीच सलमान खान के आगे लड़ाई हुई।

End of Feed