Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाला है। बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है, इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री भी ले ली है। जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों को लग रहा है कि एक लव स्टोरी शुरू होने वाली है। बीबी 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और टीवी एक्ट्रेस ईशा माल्वीय एक साथ किचन में खाना पकाते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों को देखकर दर्शकों का मानना है कि मुनव्वर और ईशा के बीच भी यकीनन कुछ पक रहा है।
Munawar Faruqui and Isha Malviya
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन को महंगी पड़ी होशियारी, बिग बॉस ने उड़ाई खिल्ली, कहा- पहले अंकिता के पीछे-पीछे क्यों गए
इस वीडियो को देखते ही फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मुनव्वर और ईशा के बीच इस सीजन की लवस्टोरी नजर आ सकती है। हालांकि इस बात की संभावना जताने के लिए अभी और वक्त की जरूरत होगी। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
वीडियो देख दर्शकों ने लगाया अंदाजा
सोशल मीडिया पर बिग बॉस खबरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें खाना बनाते वक्त ईशा और मुनव्वर एक दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस का मानना है कि मुनव्वर और ईशा इस सीजन के कपल साबित हो सकते हैं। दोनों साथ में भी काफी अच्छे लग रहे हैं। दर्शकों ने दोनों को #Munisha दे दिया है।
