Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा है। पूरे सीजन में दोनों कभी एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करते दिखे तो कभी एक दूसरे को भला-बुरा बोलते नजर आए हैं। बिग बॉस फिनाले के बाद अब एक बार फिर शालीन भनोट और टीना दत्ता चर्चा में आ गए हैं।इस समय हर तरफ सिर्फ फराह खान की बिग बॉस पार्टी की ही चर्चा हैं। बीती रात फराह खान ने अपने घर पर बिग बॉस 16 के कंटेस्टंट्स के लिए एक पार्टी आयोजित की है। जिसमें शालीन भनोट और टीना दत्ता से लेकर सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में अर्चना गौतम से लेकर अब्दु रोजिक तक के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Shalin Bhanot and Tina Dutta
डांस वीडियो के अलावा भी इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इस सब के बीच टीना और शालीन एक दूसरे के आस-पास भी नहीं भटक रहे हैं। बिग बॉस का सीजन खत्म होते-होते दोनों के रिश्तें की दरार काफी बढ़ गई, जिसका असर अब घर के बाहर भी देखने को मिल रहा है।
टीना ने नहीं दिया शालीन को भाव
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता, फराह खान की पार्टी में शालीन भनोट को बुरी तरह इग्नोर करती नजर आ रही हैं। किसी भी वीडियो या फोटो में दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। डांस तो दूर की बात है वह आपस में बात भी नहीं कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी दोनों का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फैंस का मानना है कि अब घर से निकलने के बाद दोनों को सारे गिले शिकवे भूल जाने चाहिए। फराह खान की पार्टी के किसी भी फोटो या वीडियो में शालीन और टीना को एक साथ नहीं देखा जा सकता।
Farah Khan shared a video from her #BiggBoss16 success party in which the contestants are singing the BB morning an… t.co/UCT8qBm6gh
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
#ShalinBhanot dancing with host #FarahKhan t.co/jGmCx8jJka
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
#ShivThakare and #AbduRozik dances with Gulshan on Laila song t.co/6GUOO7gt8W
— ANI (@ANI) Feb 14, 2023
बिग बॉस कंटेस्टेंट ने जमकर डांस किया
फराह खान की पार्टी से कंटेस्टेंट के डांस के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में कंटेस्टेंट जमकर डांस कर रहे हैं और पार्टी में खुलकर इंजॉय कर रहे हैं। शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
