Bigg Boss 16: शालीन भनोट से बात करने पर टीना दत्ता ने सुंबुल तौकीर खान को किया अलर्ट, ,कहा 'वो 40 का आदमी है, जो...'

Tina Warns Sumbul for Talking With Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के घर में जबसे टीना दत्ता की एंट्री हुई है तभी से उनका रिश्ता शालीन भनोट के बिगड़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर टीना दत्ता ने सुंबुल तौकीर को एडवाइस देते हुए कहा कि वो शालीन से बात करके अपनी गलती को दोबारा ना दोहराए।

Tina Warns Sumbul for Talking With Shalin Bhanot: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत नए कैप्टेंसी टास्क से थी। टास्क शालिन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, सुम्बुल तौकीर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुआ था। नॉमिनेशन टास्क में ज्यादातर घरवालों ने प्रियंका चाहर चौधरी को टारगेट को नॉमिनेट किया। घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान टीना दत्ता ने सुंबुल तौकीर खान को अलर्ट करते हुए कहा कि वो अपनी गलती को ना दोहराएं।

Tina Shalin and Sumbul

टास्क के बाद सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा घर की कप्तान बन जाती हैं। उनके कप्तान बनने के बाद सुंबुल ने टीना से कहा कि वह शालीन से बात नहीं कर सकती। वह टीना से रिक्वेस्ट करती है कि वह शालीन को उससे बात करने के लिए कहे। टीना ने सुंबुल से कहा, 'ये एक फैक्ट है कि अगर वह (शालीन) मेरे प्रति वफादार नहीं हो सकता है, तो वह किसी के प्रति वफादार नहीं हो सकता है। आप किसी भी इंसान की पर्सनालिटी को नहीं बदल सकते। हम दोनों के बीच मतभेद रहे हैं लेकिन उनके साथ जो दोस्ती थी वो एक खड्डा है और हम एक ही गड्ढे में गिरते रहते हैं। उन्हें बचाने के चक्कर में मैं उसी गड्ढे में गिर गई। एक ही गलती को मत दोहराएं। वह बच्चा नहीं है। वह 40 साल का इंसान है। वो कंपनियां और बिजनेस चला रहा है। उसके पास बहुत दिमाग है। वह अच्छी तरह जानता है कि वह क्या कर रहा है और क्या नहीं कर रहा है। उससे बात मत करो।'

End of Feed