Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) हर तरफ छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में खाने को लेकर एक बार फिर सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और टीना दत्ता (Tina Datta) के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े के बाद टीना फूट फूटकर रोती है और कहती हैं कि मुझे घर जाने दो। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में टीना दत्ता एक रूम में अकेले बैठे हुए नजर आती हैं। शालीन टीना का हाथ पकड़कर पूछते हैं कि क्या हुआ।
tina datta bigg boss 16 (credit pic: instagram)
टीना कहती हैं कि मैंने उसका टोफू नहीं लिया है। हर समय उसे लगता है कि मैंने खाना लिया है। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं उसका खाना क्यों लूंगी? वो हर समय मुझसे कहती हैं कि मेरा conscience खराब है। मेरे ये खराब है वो खराब है। सौंदर्या उसी समय श्रीजिता के साथ कमरे में आती है और कहती हैं कि आप फिर से रो रहे हो। सौंदर्या के आते ही टीना रूम से बाहर जाने लगती हैं। सौंदर्या कहती हैं कि आप जरूरत से ज्यादा चीजों को बढ़ा रहे हो। दोनों के बीच में उस छोटी सी बात को लेकर बहस बढ़ जाती है।
बिग बॉस में घर में फूट फूटकर रोईं टीना दत्ता
Tina hui upset unpar lagaaye huye ilzaam ki wajah se, how will she get over this feeling? 😣Dekhiye #BiggBoss16 Mo… t.co/7QvgYmB7AI
— ANI (@ANI) Dec 8, 2022
वीडियो में टीना आगे कहती हैं शालीन सौंदर्या मुझे विलेन बनाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि शालीन टीना को समझाने की कोशिश करते हैं। टीना अपने बेड पर रोते हुए कहती है कि बिग बॉस मुझे नहीं रहना। मुझे घर भेज दो। मैं अपने घर में बहुत खुश हूं। मुझे घर में सब बहुत प्यार करते हैं। कोई मेरे बारे में निगेटिव बातें नहीं बोलता है और टीना रोते हुए नजर आती हैं। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री श्रीजिता के आने के बाद से टीना काफी अपसेट नजर आ रही हैं।
