Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस के एक कदम की वजह से मेकर्स पर लगातार सवाल उठ रहा है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स सुंबुल तौकीर खान (Sumbul) पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि सुंबुल के पिता उन्हें गेम किस तरह से खेलना है इस पर ज्ञान दे रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने सुंबुल की उनकी पिता से बात करवाई थी। फोन पर सुंबुल के पिता ने शालीन (Shalin) और टीना (Tina) को उनकी औकात दिखाने की बात की थी। इस बात के बाद टीना और शालीन के पेरेंट्स का रिएक्शन आया है।
Bigg Boss 16 (credit pic : instagram)
शो के टेलिकास्ट होने के बाद टीना की मां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। टीना की मां ने वीडियो शेयर करते हुए सुंबुल के पिता को खरी खोटी सुनाई है। वीडियो में एक्ट्रेस की मां कहती हैं कि आखिरी सुंबुल के पिता उनकी बेटी के बारे में ऐसा कैसे कह सकते हैं। उनका मां ने कहा, 'मुझे वो मौका नहीं मिला, जो दूसरे कंटेस्टेंट के पेरेंट्स को मिला है। इसलिए आप सबसे कहना चाहती हूं कि कोई मेरे बेटी को नेशनल टीवी पर गालियां कैसे दे सकता है। सुंबुल के पापा बोल रहे हैं कि उसके मुंह पर लात मारो। ये किस तरह के शब्द है। ऐसा बोलेने का हक किसने दिया। आप कौन हैं मेरी बेटी को गालियां देने वाले।
सुंबुल के पिता पर भड़कीं टीना की मां
आपकी बेटी गलत जा रही हैं तो इसका ये मतलब नहीं है कि आप मेरी बेटी को गालियां देंगे। क्या यही एक मां- बाप का फर्ज है। मैं चाहती हूं कि आप सभी सोचिए मुझे कितना बुरा लग रहा होगा। एक मां को जिसकी बेटी के बारे में इतना गलत और गंदा बोला गया है'। वीडियो में एक्टेस की मां ये सब बोलते हुए रोने लगती है। टीना दत्ता की मां के अलावा शालीन के पिता ने भी रिएक्ट किया। शालीन के पिता ने कहा कि इस तरह से नेशनल टेलीविजन पर बोलना क्या सही किसी के बारे में। सुंबुल एक एडल्ट है। ऐसे में उसके पिता का बार- बार बोलना क्या सही है?
