Bigg Boss 16: बिग बॉस में घर में आज वीकेंड का वार एपिसोड हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। सलमान खान ने शालीन और टीना के रिश्ते को लेकर घरवालों के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। सलमान ने टीना से शालीन को लेकर जो बात हुई थी उस पर कुछ सवाल पूछे। टीना कहती हैं कि हर चीज का ब्लेम मुझे पर ही आता है। मैं थक चुकी हूं और अब घर जाना चाहती हूं। सलमान प्रियंका से बात करते हुए कहते हैं कि टीना ने आपसे कहा कि शालीन ने ऐसी चीजें मांगी जिसे सुनने के बाद तू हील जाएगी। सलमान की बात सुनकर शालीन हैरान रह जाते हैं। शालीन टीना से कहते हैं wow। सलमान ने टीना से कहा, आपके हिसाब से शालीन जो भी कर रहे थे वो आप पहले से ही जानती थी और अब 15 हफ्ते बाद जब चीजें ठीक नहीं चल रही तो आपने चीजें बोल दी है।
shalin and tina datta (credit pic: instagram)
टीना रोते हुए कहते हैं कि सर अब मैं टूट चुकी हूं। हर मैटर में मुझे ही बोला जा रहा है। सौंदर्या ने नॉमिनेट किया तो मुझे बोल गया। मैं क्यों इन बातों पर चुप रहूं। मैं भी इंसान हूं।
टीना दत्ता का घर में हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
सलमान कहते हैं कि टीना आपने ही तो सब कुछ कहा है। 15 हफ्ते तक चीजें ठीक चल रही थी। लेकिन अब ये चीजें काम नहीं कर रही हैं तो आप बोल रही है। टीना कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं सर। मुझे घर जाना है। इसके बाद टीना अपने बेडरूम में रोते बिलखते हुए नजर आती है। जब मैं पिछले 2 हफ्ते से चुप थी। तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। जब मुझे इतना उकसाया गया तो मैंने जवाब दिया और मैं गलत हो गईं। वो बार-बार कहती हैं कि मुझे घर जाना है। तोड़ दिया मुझे। सोशल मीडिया पर टीना दत्ता का वीडियो वायरल हो रहा है।
