Vikas Manaktala as a contender for captaincy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में अब हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। 'बिग बॉस 16' भले ही इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रहा है लेकिन शो को देखने की दिलचस्पी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते एपिसोड में बिग बॉस 16 के घर में राशन को लेकर टास्क होता देखा। इस टास्क में साजिद खान और एमसी स्टेन को छोड़कर बाकी सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब्दु रोजिक भी अपने रूम के लिए राशन जुटाने में सफल रहे। इस समय घर में सुंबुल तौकीर खान, सौंदर्या शर्मा आर टीना दत्ता घर की रानियां बनी हुई हैं। बिग बॉस समय-समय पर बजर बजाते हैं और तीन रानियों में से जो भी सबसे पहले इसे बजाता है उसे एक विशेष अधिकार मिलता है।
हालांकि इस बार टीना दत्ता ने सबसे पहले जाकर बजर को प्रेस किया था। ऐसे में उन्हें वाइल्डकार्ड के तौर पर घर में एंट्री ले चुकीं श्रीजिता डे और विकास मानकतला में से किसी एक को अगली कप्तानी के लिए दावेदार चुनने का अधिकार बिग बॉस ने दिया था। टीना दत्ता ने श्रीजिता की जगह विकास को अगली कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले हफ्ते टीना, सुंबुल और सौदर्या के बाद घर में किस सदस्य को कैप्टन बनने का मौका मिलता है।
And Tina Datta chooses Vikkas Manaktala as a contender for captaincy #BiggBoss16 t.co/1yrb3AbQKx
— ANI (@ANI) Dec 15, 2022
बता दें इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स पहले से ही क्लोज की गई हैं। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए साजिद खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता और शालीन भनोट नॉमिनेट हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते भी कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं होगा।
