Bigg Boss 16: श्रीजिता के सामने शालीन ने दिखाया अपना असली रंग, टीना दत्ता की रिएंट्री से बौखलाए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 08:23 AM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार एपिसोड में टीना दत्ता घर से बेघर हो गई थी। लेकिन बिग बॉस ने गेम में ट्विस्ट लाते हुए उन्हें घर के सीक्रेट रूम में रखा था जहां टीना को मिला रियलिटी चेक। सामने आया शालीन भनोट का असली चेहरा। टीना की वापसी पर बौखलाए शालीन।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कल वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। जहां शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन भनोट (Shalin Bhnaot) को टास्क देते हुए कहा था कि आप अपनी दोस्त टीना दत्ता (Tina Datta) और सुंबुल को घर से बेघर होने से बचा सकते हैं। लेकिन आपको शो की प्राइस मनी में से 25 लाख रुपये देने होंगे। शालीन 25 लाख रुपये को चुनते हैं और बजर नहीं दबाते हैं। शालीन की वजह से टीना दत्ता घर से आउट हो जाती है। टीना के जाने से जहां एक तरफ घरवालों की आंखें नम हुई तो दूसरी तरफ शालीन का असली चेहरा घरवालों के सामने आ गया।

Bigg Boss 16:  श्रीजिता के सामने शालीन ने दिखाया अपना असली रंग, टीना दत्ता की रिएंट्री से बौखलाए एक्टर

शालीन लाइव फीड में श्रीजिता डे से किचन एरिया में कहते हैं कि मुझे तो बस अपने खाने की चिंता थी, इसीलिए उसके साथ था। मुझे तो वो पसंद भी नहीं थी। इसके जवाब में श्रीजिता कहती हैं कि आप तो उनके जाने के बाद बहुत रो रहे थे। शालीन कहता ऐसा कुछ नहीं है। मैं तो उससे घर से बाहर बात भी नहीं करने वाला था।

End of Feed