Namish Taneja Approached for BB 16: बीते हफ्ते में सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में फहमान खान की एंट्री हुई थी। शुरुआत में बताया गया था कि फहमान शो में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि बाद में सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताया कि वो शो में कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि अपने नए शो 'धर्म-पत्नी' को प्रोमोट करने आए हैं। इसके बाद इस हफ्ते शो में 'गोल्डन गाइज' के नाम से मशहूर सनी वाघचौरे और बंटी गुर्जर ने एंट्री ली है। बिग बॉस ने बताया कि शो में दोनों की एंट्री का असली मकसद कंटेस्टेंट्स को ईनाम की बकाया राशि 25 लाख रुपये जीताने का है। इसके बाद वो शो से बाहर चले जाएंगे। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार इस रिएलिटी में वाइल्डकार्ड के तौर एंट्री लेने के लिए टीवी एक्टर नमिश तनेजा (Namish Taneja) को अप्रोच किया गया है।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शो के निर्माताओं ने वाइल्ड-कार्ड एंट्री के रूप में टीवी अभिनेता नमिश तनेजा को लाने का मन बना लिया है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'बिग बॉस के इस सीजन में उन्हें वाइल्ड कार्ड के रूप एंट्री लेने के लिए संपर्क किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। इस समय मेकर्स और नमिश के बीच बातचीत जारी है।' हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि नमिश तनेजा शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर नजर आते हैं या नहीं।
बिग बॉस 16 को शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। तमाम ड्रामा और झगड़ों की बदौलत शो अच्छी टीआरपी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रहा है। इस शो में इस दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आज रात के एपिसोड में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तगड़ी लड़ाई होती दिखाई देगी।
