Shiv Thakare ने किया कंफर्म, Khatron Ke Khiladi 13 करेंगे अपने डर का सामना

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 19, 2023, 09:39 AM IST

Shiv Thakare CONFIRMS Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे, बिग बॉस 16 के पहले रनर-अप रहे थे और अब वो स्टंट-आधारित शो में खतरों का सामना करने के लिए तैयार हैं। अब शिव ठाकरे, खतरों के खिलाड़ी में आने के लिए उत्साहित हैं और इसकी उन्होंने खुद पुष्टि कर दी है।

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13, छोटे परदे पर अगला बड़ा रियलिटी टीवी शो होने वाला है। रोहित शेट्टी के शो का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो में कौन-कौन सेलेब्रिटी हिस्सा लेने वाला है। खैर, हम सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन एक स्टार के खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने की पुष्टि हो गई है। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 16 के स्टार रहे शिव ठाकरे की। शिव ठाकरे, बिग बॉस 16 के पहले रनर-अप रहे थे और अब वो स्टंट-आधारित शो में खतरों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Shiv Thakare

शिव ठाकरे ने की खतरों के खिलाड़ी 13 की पुष्टि

शिव ठाकरे अब खतरों के खिलाड़ी में आने के लिए उत्साहित हैं। Etimes से बात करते हुए, उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है और कहा कि खतरों के खिलाड़ी हमेशा उनकी चेकलिस्ट में था। शिव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने जीवन में कई डर का सामना किया है और अब वह परम खतरों का सामना करने के लिए उत्साहित और रोमांचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है और उन्हें लगता है कि भगवान गणेश ने फिर से उनकी इच्छा पूरी कर दी है। शिव ठाकरे को लगता है कि यह उनके लिए जीवन में एक बार आने वाला अवसर है और वह रोहित शेट्टी के शो में अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति का परीक्षण करने के लिए तैयार हैं।

End of Feed